logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन थंडर’: एक माह में 28 रेड, 47 गिरफ्तार, 1.31 करोड़ का ड्रग्स जब्त


नागपुर: शहर को अवैध नशीले पदार्थों और समाज विरोधी गतिविधियों से मुक्त करने के लिए नागपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन थंडर’ के तहत एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत बीते एक महीने में पुलिस ने ताबड़तोड़ 28 छापेमारी की कार्रवाई की है, जिसमें कुल 1 किलो 400 ग्राम एमडी ड्रग्स, 17 किलो गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए इन मादक पदार्थों की कुल कीमत 1 करोड़ 31 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है। 

इस बड़ी कार्रवाई में 47 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस सख्त मुहिम का नेतृत्व स्वयं पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल कर रहे हैं, जो खुद मैदान में उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने जरीपटका और यशोधरा नगर क्षेत्र में अचानक निरीक्षण कर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया।

तंबाकू और गुटखा विक्रेता पर छापा

गत 19 मई की रात 9 बजे, पुलिस आयुक्त डॉ. सिंगल ने जरीपटका थाना क्षेत्र के खोब्रागड़े चौक पर खुद पेट्रोलिंग करते हुए एक पानठेले पर छापा मारा। इस पानठेले पर प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री की जा रही थी। आरोपी विजय लांजेवार के पास से 4,500 रुपये का प्रतिबंधित माल बरामद हुआ। पुलिस आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित थाने के वरिष्ठ निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

सड़क पर खड़ी भीड़ को हटाया गया

डॉ. सिंगल ने इसी दौरान मौके पर मौजूद अवैध ठेलों, अंडे विक्रेताओं, डिस्पोजल बेचने वाली महिलाओं और वाइन शॉप के आस-पास खड़े वाहनों को भी हटाने का आदेश दिया। उन्होंने कुछ दिन पहले पुलिस मुख्यालय में दिए गए निर्देशों को जमीनी स्तर पर उतारकर एक मिसाल कायम की है।

यशोधरा नगर थाने का औचक निरीक्षण

इसके बाद पुलिस आयुक्त ने यशोधरा नगर थाने का भी सरप्राइज विजिट किया। उन्होंने थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब, गुटखा और हुड़दंग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, भिलगांव इलाके में हुए हालिया हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को सर्च ऑपरेशन चलाने के आदेश भी दिए गए।

पुलिस आयुक्त डॉ रवींद्र सिंगल का स्पष्ट संदेश है कि “अगर मैं खुद सड़क पर उतरकर कार्रवाई कर सकता हूं, तो आप क्यों नहीं?” यह उनके अधीनस्थ अधिकारियों को दिया गया एक सख्त चेतावनी भरा संदेश भी है। ‘ऑपरेशन थंडर’ की यह कार्रवाई केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि नागपुर पुलिस की जागरूकता और जवाबदेही का प्रतीक है। डॉ रवींद्र सिंगल के नेतृत्व में नागपुर पुलिस की छवि एक बार फिर मजबूत होती नजर आ रही है।