logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पुलिस ने जब्त की 66 लाख रुपये की एमडी, नए साल की पार्टियों के लिए भेजी जा रही थी ड्रग्स


नागपुर: नागपुर शहर में नववर्ष की पार्टियों में परोसने के लिए पहुंची ड्रग्स की एक बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पांच आरोपी भी पुलिस के हाथ लगे हैं। ड्रग्स का यह कंसाइनमेंट राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए सड़क मार्ग द्वारा नागपुर पहुंचा था। कोराडी तालाब के पास गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में 55.4 लाख रुपये मूल्य का 554 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) पाउडर, 81,000 रुपये के पांच मोबाइल फोन और 10 लाख रुपये की एक डस्टर कार जब्त की गई है। कोराडी पुलिस स्टेशन में अपराध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते को जानकारी मिली थी की नई साल के चलते शहर में ड्रग्स का एक बड़ा कंजाइनमेंट आने वाला है। इसी पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने कोराडी तालाब के पास फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पांच आरोपियों को एक डस्टर कार में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। 

पकड़े गए आरोपियों में पवन उर्फ मिहिर मिश्रा, पलास दिवेकर, सुमित चिंतलवार शेख अतीक फरीद शेख उर्फ  भूरु और मनीष कुशवाहा का समावेश है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ इससे पहले  भी हत्या, हत्या के प्रयास और मकोका के तहत  गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

पकड़ी गई एमडी का इस्तेमाल नए साल के चलते होटल, पबों में होने वाली पार्टियों में किया जाने वाला था। पूछताछ में इस ड्रगस को राजस्थान के अजय सिसोदिया नामक तस्कर से लाए  जाने की जानकारी पुलिस को मिली है, जिसके बाद अब अजय सिसोदिया की भी तलाश पुलिस कर रही है।