logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस ने सुलझाया दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार, करीब ढाई लाख रुपये का माल बरामद


​नागपुर: पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने अजनी परिसर में दिनदहाड़े हुई एक जबरी चोरी की वारदात को  सुलझा लिया है। गुप्त सूचना और तांत्रिक जांच के बाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई चैन और अपराध में इस्तेमाल गाड़ी पुलिस ने बरामद की है। 

यह घटना 21 जुलाई  को अजनी पुलिस थाने के  सुयोग नगर चौक पर हुई थी है। 73 वर्षीय नलिनी ब्रम्हानंद खैरे, किराने का सामान लेकर अपने घर लौट रही  तभी  एक अज्ञात बाइक सवार ने उनके गले से  सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया।

शिकायत दर्ज होने के बाद, अजनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। इसी बीच, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने गुप्त सूचना के आधार पर तरोडी इलाके से आरोपी श्रावण जय नाडे, को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चोरी का सोने के चेन बरामद की गई है जिसकी कुल कीमत 2 लाख 40 हज़ार रु है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए अजनी पुलिस के हवाले किया गया है।