logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑपरेशन थंडर के तहत पुलिस की ‘मिशन AXES’ में बड़ी कार्रवाई, 43 लाख से ज्यादा का अवैध हुक्का व ई-सिगरेट माल जब्त


नागपुर: शहर पुलिस ने "ऑपरेशन थंडर" के अंतर्गत 'मिशन AXES' नाम से एक बड़ी और गोपनीय कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हुक्का, ई-सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बड़ी खेप जब्त की है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व खुद नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने किया। इस विशेष मिशन के अंतर्गत 16 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें कुल 17 ठिकानों से 43 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का प्रतिबंधित माल बरामद हुआ है। 

पुलिस आयुक्त डॉ. सिंगल को लगभग एक माह पूर्व ई-सिगारेट व हुक्का सामग्रियों की ऑनलाइन सप्लाई की गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ‘मिशन AXES’ की योजना बनाई। 27 मई की शाम 6 बजे एक साथ 150 पुलिसकर्मियों की 16 टीमें बनाई गईं। प्रत्येक टीम को गोपनीयता बनाए रखते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भेजा गया।

इन टीमों ने टेक्सास स्मोक शॉप नामक श्रृंखला के अंतर्गत संचालित 13 दुकानों, एक गोदाम और दो पान दुकानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान ई-सिगरेट्स, हुक्का पॉट, फ्लेवर्स, निकोटीन लिक्विड्स, गन टाइप लाइटर, मोबाइल फोन, डीवीआर, और दो मोपेड समेत भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई।

कार्रवाई के बाद सामने आया कि आशिष उर्फ अंकुश अमृतलाल शाहू नामक व्यक्ति इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। उसने "टेक्सास स्मोक शॉप" नामक फ्रेंचाइजी के तहत नागपुर में लगभग 14 दुकानों की शृंखला शुरू की थी और प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री कर रहा था। शाहू के घर के पास स्थित एक मंदिर के नीचे बने गोदाम से भी बड़ा स्टॉक बरामद हुआ।

जांच में यह भी सामने आया कि ये प्रतिबंधित फ्लेवर व उत्पाद ‘अरेबिक कंट्री फ्लेवर’ के नाम पर समुद्री मार्ग से देश में लाए जा रहे थे और विभिन्न महानगरों में वितरित किए जा रहे थे। पुलिस को आरोपी के मोबाइल में फटे हुए नोटों की तस्वीरें भी मिली हैं, जिससे अंदेशा है कि भुगतान इस तरह के माध्यम से भी किया जा रहा था।

इस पूरे अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक ई-सिगारेट निषेध अधिनियम, COTPA कानून, प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू कानून, और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 26 आरोपियों को  इसमें नामजद किया गया है।