logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस ने हत्या के आरोपियों की निकाली परेड, आयुक्त सिंघल के आदेश पर कार्रवाई


नागपुर: प्रेम प्रकरण के विवाद को मिटाने के लिए गए एक अपराधी पर उसके ही साथियों ने धार- दार हथियारों से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया था। हालांकि गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार तड़के अस्पताल में मौत हो गई । पुलिस ने अब इस मामले मैं आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस की टीम  को आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई जहां परिसर में उनकी दहशत खत्म करने के लिए उनकी  परेड करवाई गई। 

पांचपॉवली पुलिस थाने के पांचकुआं परिसर में तांडा पेठ निवासी 23 वर्षीय अभिषेक उर्फ भांजा गुलाबे पर उसी के दोस्तों ने प्राण घातक  हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. बुधवार तड़के अभिषेक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल अभिषेक गुलाबे अपने एक दोस्त की सुलह करवाने के इरादे से घटनास्थल पर पहुंचा था जहां उस पर रोहित नहारकर ,शाम कुसरे और राजुकार लाचलवार ने तलवार और ईट, पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गंभीर घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परंतु इलाज के दौरान ही बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बुधवार को पंचनामा करने के लिए पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई थी जहां अपराधियों की परिसर में दहशत के चलते उसे खतम करने के इरादे से पुलिस ने उनकी परेड करवाई। 

देखें वीडियो: