logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 24 घंटों में चोरी और डकैती की साजिश का पर्दाफाश


नागपुर: नागपुर पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चोरी और डकैती के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। नंदनवन थाना क्षेत्र के हिवरी लेआउट में रहने वाले राहुल कुईकर 31 अगस्त की रात गणेश दर्शन के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 20 हज़ार रुपये नकद सहित कुल 12 लाख 70 हज़ार रुपये का माल चोरी कर लिया।

शिकायत मिलते ही पुलिस उपायुक्त रश्मिता राव ने त्वरित जांच के आदेश दिए। महज़ 10 घंटे की मेहनत में पुलिस ने तीन आरोपियों  सुजित बोरकर, रोहित नागोसे और एक नाबालिग रिश्तेदार को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि चोरी की पूरी योजना विधि संघर्ष बालक यानी नाबालिग रिश्तेदार ने ही बनाई थी।

इसी बीच, हुडकेश्वर पुलिस टीम राधानंद नगर इलाके में गश्त कर रही थी। जगन्नाथ मंदिर के पास कुछ युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी की तो दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन तीन बदमाशों को दबोच लिया गया। इनमें विजय उर्फ तात्या हत्तीमारे, अंकित उर्फ सरकार और अक्षय उर्फ मुंडी शाहु शामिल हैं।

पुलिस ने उनके पास से धारदार चाकू, हथौड़ा, रस्सी, मास्क, दस्ताने, मोबाइल फोन और पल्सर बाइक सहित 1 लाख 76 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रात में बड़ी डकैती की फिराक में थे। पुलिस की तत्परता से एक और बड़ी वारदात टल गई।