logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: औरंगजेब की कब्र को लेकर गरमाई सियासत, विजय वाडेट्टीवार ने विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल के आंदोलन का किया विरोध


नागपुर: औरंगजेब की कब्र को लेकर राज्य की सियासत गर्माती जा रही है। राज्य में कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। छत्रपति सहित हिन्दू संगठनों ने जहां इस मांग का समर्थन किया किया है। वहीं विपक्षी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मांग को राज्य को अशांत करने का प्रयास बताया है। 

महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक दल नेता विजय वाडेट्टीवार ने कहा, "उनके (वीएचपी और बजरंग दल) पास करने के लिए और कुछ नहीं बचा है. वे नहीं चाहते कि महाराष्ट्र के लोग शांति से रहें...वे राज्य के विकास की गति को धीमा करना चाहते हैं. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि औरंगजेब 27 साल तक यहां रहा और वह राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाया, अब उसकी कब्र को हटाने के बाद उन्हें क्या मिलेगा।"

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने कहा, "महाराष्ट्र में स्थिति तनावपूर्ण है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। किसान बिजली-पानी न मिलने से आत्महत्या कर रहे हैं. बेरोजगारी बढ़ गई है, इन सभी मुद्दों को छिपाने के लिए भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नए मुद्दे लेकर आती है। उन्होंने लोगों को पीएफ और पेंशन योजनाओं से हटाकर शेयर बाजार में लगा दिया और अब 5 महीने में ही आम आदमी गरीब हो गया है। लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने के लिए उन्हें ऐतिहासिक विषयों में उलझाया जा रहा है। लोग इस बार उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। उन्हें असली मुद्दों पर चर्चा करनी होगी।"