logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नाबलिग से देह व्यापर, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: बेलतरोड़ी पुलिस थाना अंतर्गत मनीष नगर स्थित एक ओयो के होटल में चल रहे देह व्यवसाय अड्डे का क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के दौरान एक नाबालिक को रेस्क्यू कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस को इस होटल में नाबालिक लड़कियो से पैसों का लालच दे कर देह व्यवसाय करवाये जाने की गुप्त जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया ।

क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम को गोपनीय  जानकारी मिली थी की बेलतरोड़ी पुलिस थाना अंतर्गत मनीष नगर स्थित ओयो के होटल कृष्ण कुंज में नाबालिग लड़कियों से देह व्यवसाय करवाया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक  भेज कर पहले तस्दीक की और सूचना सही पाए जाने के बाद छापा मार करवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

इस कार्रवाई के दौरान एक 16 वर्षीय नाबालिक को भी छुड़वाया गया है. आरोपियों में आलोक रैकवार, धीरज खुले और गजानन सोनवणे  का समावेश है.पुलिस ने जब रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी आलोक रैकवार उसे पैसों का लालच देकर इस देह व्यवसाय के धंधे में में लाया था।

पकड़े गये तीनों अरोपियों के खिलाफ  बेलतरोड़ी पुलिस थाने में पीटा एक्ट  की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें बेलतरोड़ी पुलिस के हवाले किया है. साथ ही रेस्क्यू की गई नाबालिग को भी पाटणकर चौक स्थित करुणा सुधार गृह में भेजा गया है.