logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: नरेंद्र नगर में देह व्यवसाय का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, दो महिलाओं को छुड़वाया


नागपुर: बेलतरोड़ी थाना अंतर्गत नरेंद्र नगर परिसर में एक सर्विस अपार्टमेंट की आड़ में चल रहे देह व्यवसाय का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से दो पीड़ित महिलाओं को भी छुड़वाया गया है. बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से आरोपी ने इस अपार्टमेंट को किराए पर  वहां से इस जिस्मफरोशी के धंधे को चल रहा था.

नागपुर शहर में पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति के तहत अवैध और अनैतिक व्यापार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि नरेंद्र नगर स्थित लोटस सर्विस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 64 में देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है. 

इसी सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक की मदद से छापामार कार्रवाई की. मौके से पुलिस को दो पीड़ित महिलाएं मिली साथ ही इस सर्विस अपार्टमेंट को  किराये पर चला रहे आरोपी संकेत टवले को भी गिरफ्तार किया गया. पकड़ी गई दोनों महिलाएं नागपुर की ही रहने वाली है और थोड़े समय में ही ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर उनसे जिस्मफरोशी का यह धंधा चलाया जा रहा था. आरोपी को पीड़ित महिलाओं सहित आगे की कार्रवाई के लिए बेलतरोडी पुलिस के हवाले किया गया है.