logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: स्पा में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने महिला दलाल को किया गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद लकड़गंज पुलिस थाना अंतर्गत वर्धमान नगर स्थित एक  स्पा सेंटर की आड़ में शुरू जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 4 पीड़ित युवतियों को भी छुड़वाया गया है. आरोपी महिला के खिलाफ लकड़गंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और उसे आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले किया गया है।

क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को जानकारी मिली थी कि लकड़गंज पुलिस थाने के वर्धमान नगर स्थित हनी इंदिरा टॉवर में मौजूद द सैलूनवाला यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर  में पैसों का लालच देकर महिलाओं से देह व्यवसाय करवाया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेज कर पहले तस्दीक की और सूचना सही पाए जाने के बाद छापामार कार्रवाई कर एक सैलून की संचालक प्रीति शुभम शेंडे उर्फ प्रीति साहू को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से 4 पीड़ित युवतियों को भी छुड़वाया गया.इस कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन दुपहिया वाहन सहित करीब 90000 रूपयों का माल भी पुलिस बरामद किया है. बताया जा रहा है कि 2 साल पहले प्रीति शेंडे के पति की हत्या हुई थी और वह भी सैलून चलाता था.आर्थिक तंगी के चलते ही यह महिला सैलून की आड़ में  देह व्यवसाय के धंधे को पिछले चार महीनों से चला रही थी। पकडी गई महिला को आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले किया गया है।