logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खंडाला गांव में चल रहे अवैध कोयला टाल पर छापेमारी, आठ लोग गिरफ्तार, 43 लाख रुपये का माल जब्त


नागपुर: कन्हान थाना अंतर्गत आने वाले खंडाला गांव में चल रहे अवैध कोयला टाल पर कन्हान पुलिस द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में 35 टन कोयला जब्ती के साथ कोयला टाल चालक सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर 43 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है.

कन्हान थाना अंतर्गत खंडाला गांव में चल रहे अवैध कोयला टाल पर की गई कार्रवाई में 35 टन कोयला, ट्रक, मोटरसाइकिल सहित कुल 43 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है. इस कार्रवाई में टाल चालक फरमान फिरोज शेख येरखेडा कामठी निवासी सहित राजेन्द्र नेवारे, रोहित पचपोंगडे, दिलिप गोडगे, अमित गजभिए,बाबुलाल पटले सभी गोडेगांव निवासी को गिरफ्तार किया गया है. 

प्रकरण में ट्रक चालक दुर्गेश सिंह चौहान इंदौर मध्य प्रदेश निवासी सहित एक विधी संघर्षग्रस्त लड़के को भी आरोपी बनाया गया है. ज्ञात हो की फरमान फिरोज शेख के उपर कोयला तस्करी को लेकर एक हफ्ते में दूसरी बार कन्हान थाने में FIR दर्ज हुई है. प्रकरण को लेकर आगे की जांच कन्हान पुलिस कर रही है.