logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेलवे पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, सात मोबाइल किए बरामद


नागपुर: नागपुर रेलवे पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर सात चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी का नाम हरिलाल दिनदयाल कनौजिया है, जो पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

नागपुर रेलवे पुलिस स्टेशन में एक यात्री ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक और यात्री का मोबाइल भी चोरी हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से ही हरिलाल को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने 07 मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 लाख 29 हजार 500 रुपये मूल्य के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। खास बात ये है कि हरिलाल पहले भी 08 बार चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। हरिलाल को 2024 में भी चोरी के मामले में सजा सुनाई गई थी और 29 जनवरी 2025 को जेल से बाहर आते ही उसने फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस चोरी गए बाकी मोबाइल्स के मालिकों की तलाश कर रही है।