logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जान की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: पांचपावली पुलिस थाना अंतर्गत  दुष्कर्म का एक मामला सामने वाले जहां शादीशुदा एक युवक ने एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये। हालांकि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

पकड़ा गया आरोपी 29 वर्षीय इतवारी, तेलीपुरा, शांति नगर निवासी मोहसिन खान उर्फ औलिया उर्फ काशिफ मोहम्मद अनीश औलिया बताया जा रहा है।पीड़ित किशोरी 17 वर्ष की है और पांचपावली  परिसर में रहती है। उसके परिवार में भाई -बहन और माता-पिता है. उसके पिता ऑटो ड्राइवर हैं. पीड़िता सी.ए. रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग के बाद ट्रेनि के रूप में काम करती है।

साल 2022 में आरोपी जो  कि शादीशुदा है अक्सर अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पताल में आता था। इस दौरान उसकी पहचान पीड़िता से हुई थी ।आरोपी  मोहसिन ने जान पहचान के बाद उसके साथ प्रेम संबंध बना लिए और पीड़िता के नाबालिग होने का फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किये। 

मोहसिन जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ पिछले 1 साल से दुष्कर्म कि इस वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ने आखिरकार तंग आकर पांच पावली पुलिस थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दुष्कर्म और पोस्को की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।