logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गंगा-जमुना से 16 वर्षीय नाबालिग का रेस्क्यू, महिला दलाल भी गिरफ्तार


नागपुर: गंगा जमुना बस्ती से लकड़गंज पुलिस की टीम ने गोपनीय जानकारी के बाद छापा मार कर एक कोठे से 16 वर्षीय किशोरी को रेस्क्यू किया है। इस कार्रवाई में एक महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है ।आरोप है कि महिला दलाल इस किशोरी से जबरदस्ती अपने कोठे पर देह व्यवसाय करवा रही थी। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत महिला दलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

एक एनजीओ के माध्यम से लकड़गंज पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी की गंगा जमुना बस्ती में एक नाबालिग से जबरदस्ती से  देहव्यवसाय करवाया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने लकड़गंज की गंगा जमुना बस्ती के एक कोठे में छापा मार कर एक 16 वर्षिय किशोरी को रेस्क्यू किया है।

इस कार्रवाई के दौरान कोठा चलाने वाली महिला दलाल कश्मीरी बाई उचिया बागडे को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस नाबालिक को इससे पहले भी पुलिस ने कुछ महीने पहले गंगा जमुना परिसर से ही देह व्यवसाय करते हुए रेस्क्यू किया था और उसे बाद में उसके परिजनों के हवाले किया गया था। बावजूद इसके यह किशोरी दूसरी बार देह व्यवसाय करते हुए गंगा जमुना परिसर में मिली है । पीड़ित किशोरी मूलतः  राजस्थान की बताई जा रही है।लकड़गंज पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।