logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुरानी रंजिश का बदला, चचेरे भाइयों ने मौसेरे भाई को चाकू से गोदा; कलमना के डिप्टी सिग्नल परिसर की घटना


नागपुर: नागपुर के कलमना थाना अंतर्गत डिप्टी सिग्नल परिसर में हुए हमले के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए चचेरे भाइयों ने अपने ही मौसेरे भाई पर चाकू से  यह हमला किया था। 

इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का नाम अरविंद वर्मा है जिस पर उसके ही चचेरे भाइयों कमलेश वर्मा और नवीन वर्मा ने यह हमला किया था। यह मामला दिसंबर महीने से  जुड़ा है, जब अरविंद और उसके चचेरे भाई कमलेश वर्मा के बीच विवाद हुआ था। उस वक्त अरविंद ने चाकू से हमला कर कमलेश को घायल कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 9 जनवरी को वह जमानत पर छूटा और पुलिस ने उसे शहर छोड़ने की हिदायत दी, जिसके चलते वह गुजरात चला गया था।

मंगलवार सुबह अरविंद घर वापस लौटा था और घर के पास ही पानठेले पर खर्रा लेने गया , तभी घात लगाए बैठे चचेरे भाइयों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर फरार हो गए।" गंभीर रूप से घायल अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई। कलमना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कमलेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी नवीन वर्मा की तलाश  कर रही है।