logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur : सदर में दिनदहाड़े 25.5 लाख की सनसनीखेज चोरी, पेट्रोल पंप व्यवसायी की फॉर्च्यूनर कार से उड़ाया बैग


नागपुर: शहर  के सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात ने सनसनी फैला दी है। श्री रामटावर के सामने खडी एक  एक पेट्रोल पंप व्यवसायी की फॉर्च्यूनर कार के कांच फोड़ कर साढ़े पच्चीस लाख रुपये की नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं। सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर हुई। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी फराज सिद्दीकी अपनी फॉर्च्यूनर कार से 25.5 लाख रुपये की नकदी लेकर घर लौट रहे थे। यह रकम उनके पेट्रोल पंप के कलेक्शन और एक पार्टनर के ढाबे से प्राप्त की थी।

 रास्ते में वे सदर स्थित श्रीराम टॉवर में अपने एक मित्र से मिलने पहुंचे और अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें गाड़ी पार्किंग में लगाने का सुझाव दिया था, लेकिन गाड़ी में इतनी बड़ी रकम होने के कारण सिद्दीकी ने सड़क किनारे ही गाड़ी खड़ी करना उचित समझा।

 करीब एक घंटे बाद जब फराज सिद्दीकी वापस लौटे, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि उनकी फॉर्च्यूनर कार की पिछली सीट का शीशा टूटा हुआ था और साढ़े पच्चीस लाख रुपये से भरा बैग गायब था। बैग में नकदी के अलावा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे।

 सूचना मिलते ही सदर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि, शुरुआती जांच में सामने आया है कि एलआईसी चौक जैसे कुछ प्रमुख इलाकों में सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे जांच में मुश्किलें आ रही हैं।

पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी "टिप" के आधार पर अंजाम दी गई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।