logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: पिछले कुछ समय से नागपुर ग्रामीण के खापरखेड़ा स्थित अन्ना मोड सिविल लाइंस परिसर में एक महिला अपने घर में ही बाहर के राज्य से युवतियों को बुलाकर देह व्यवसाय करवा रही थी। इसकी गोपनीय जानकारी मिलने के बाद स्थानीय अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग के दस्ते ने छापामार कार्यवाही कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इस कार्यवाही के दौरान चार युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया है।

खापरखेड़ा पुलिस थाने के सिविल लाइन अन्ना मोड स्थित एक रिहायशी घर में एक महिला देह व्यवसाय करवाए जाने की गोपनीय जानकारी स्थानीय अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को मिली थी। चंपाबाई गुप्ता नामक महिला अपने घर में ही इस गोरखधंधे को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर पहले तस्दीक की और खबर सही पाए जाने के बाद छापा मार दिया।

इस कार्रवाई के दौरान 4 ग्राहक पुलिस के हाथ लगे साथ ही मौके से चार युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान एक युवक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस के हाथ लगी सभी युवतियाँ नागपुर की बताई जा रही हैं। आर्थिक फायदे के लिए चंपाबाई गुप्ता नामक महिला इन युवतियों से पैसों का लालच देकर देह व्यवसाय करवा रही थी। 

इस कार्रवाई के दौरान खापरखेड़ा के जय भोले नगर में ही रहने वाले 4 ग्राहक भी पुलिस के हाथ लगे हैं। कार्रवाई के दौरान 6 मोबाइल फोन सात हजार की नगदी सहित करीब 411,000 का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि जिस जगह पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की इस महिला के घर में इससे पहले भी पुलिस छापामार कार्यवाही कर देह व्यवसाय का पर्दाफाश कर चुकी है। बावजूद इसके यह महिला दोबारा देह व्यवसाय के इस अड्डे को संचालित कर रही थी।