logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सामाजिक सुरक्षा शाखा की कार्रवाई, देह व्यापार रैकेट का किया पर्दाफाश


नागपुर: नागपुर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पिछले एक महीने से इस रिहायशी अपार्टमेंट में यह जिस्मफरोशी का धंधा शुरू होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। 

क्राइम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि विशाखा अपार्टमेंट, खरबी चौक, वाठोड़ा में देह व्यापार चल रहा है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने जब दूसरे मंज़िल पर स्थित फ्लैट नं. 102 में छापा मारा, तो वहाँ गोविंद कोमल भार्गव  और उसकी पत्नी पूजा उर्फ जानवी गोविंद भार्गव  देह व्यापार करवाते हुए पकड़े गए। दोनों आरोपी आर्थिक लाभ के लिए पीड़ित युवती से जबरन देह व्यापार करवा रहे थे।

छापेमारी के दौरान एक पीड़िता को मुक्त कराया गया। वहीं आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, अन्य सामग्री भी  जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि यह दंपत्ति पिछले 1 महीने से इस किराए के अपार्टमेंट में रहने आया था। ऑनलाइन यह पूरा सेक्स रैकेट शुरू था। बाहर के जिलों से लड़कियों को बुला कर ग्राहकों को ऑनलाइन इन लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे। सौदा पक्का होते ही उन्हें अपार्टमेंट में ही जगह मुहैया करवाई जाती थी। 

वाठोड़ा पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (प्रतिबंध) अधिनियम  के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों आरोपियों को पीड़िता सहित आगे की कार्रवाई के लिए वाथोडा पुलिस के हवाले किया गया है।