logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, सेकण्ड ऐसी की बोगी का कांच फूटा; कोई हताहत नहीं


नागपुर: शनिवार शाम एक चौंकाने वाली घटना में अहमदाबाद-हावड़ा 12833 सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पर कामठी रेलवे स्टेशन के पास कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की। घटना शाम यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन स्टेशन से कुछ दूरी पर धीमी गति से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो कोचों को निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए, जिनमें से बी2 कोच को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।

इस हमले में बी2 कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। ट्रेन के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस को दी।

घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए भय और तनाव का माहौल रहा, लेकिन ट्रेन को निर्धारित समय पर आगे रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की बात कही है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। रेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।