logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गाली-गलौज कर रहे युवक को टोकना पड़ा भारी, गुस्साए आरोपी ने चाकू से पड़ोसी की कर दी हत्या


नागपुर: शराब पीकर गाली गलौज कर रहे युवक को टोकना एक पड़ोसी को उस समय महंगा पड़ गया जब युवक ने चाकू से वार कर व्यक्ति की हत्या कर दी। यह घटना नागपुर के राहुल नगर झोपड़पट्टी परिसर में हुई। हालांकि पुलिस ने इस हत्या की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

यह घटना रविवार रात की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीया अंकुश देवगिरकर  के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 19 वर्षीया आयुष मंडपे है, जो बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। जानकारी के अनुसार, आयुष अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद चौक पर गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान अंकुश वहां पहुंचा और उसे ऐसा करने से मना किया।

दोनों में बहस हुई और अंकुश ने गुस्से में आयुष की कॉलर पकड़ ली। इससे नाराज होकर आयुष घर गया और सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया। उसने अंकुश पर तीन बार वार किया और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अंकुश को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के दोस्तों ने गुस्से में आकर आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। धंतोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयुष को छत्रपति चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

देखें वीडियो: