logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कृषि महाविद्यालय के छात्रावास में छात्र ने लगाई फांसी लगाई, प्रेम प्रसंग में उलझे होने का खुलासा, पहले से शादीशुदा था युवक


नागपुर: बजाज नगर थाना परिसर स्थित कृषि महाविद्यालय के छात्रावास में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी ईश्वरलाल चौधरी के रूप में हुई है। वह बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम वर्ष का छात्र था और महाविद्यालय के बॉयज़ हॉस्टल में रह रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वरलाल ने बॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 11 में सीलिंग फैन से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली थी। सहपाठियों ने दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। तुरंत घटना की जानकारी बजाज नगर पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में खुलासा हुआ कि छात्र का एक युवती से प्रेम संबंध था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ईश्वरलाल पहले से शादीशुदा था और उसका डेढ़ साल का एक बच्चा भी है।

हालांकि ईश्वर लाल ने खुद के शादीशुदा होने की बात यूवती से छुपाई थी। युवती के शादी करने के दबाव और संबंधों की जटिलता के चलते ही छात्र द्वारा यह खौफनाक कदम उठाए जाने की चर्चा है। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।