logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: विद्यापीठ में विद्यार्थियों का हंगामा; कुलगुरू के वाहन का घेराव, केस दर्ज


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विद्यापीठ में विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर आक्रामक विरोध प्रदर्शन किए जाने के मामले में पुलिस ने करीब 2५ से 30 विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि विद्यार्थियों ने कुलगुरू प्रो माधवी खोडे के वाहन को घेरकर उनका रास्ता रोका और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

शिकायत के अनुसार, करीब 25-30 विद्यार्थियों के एक समूह ने बिना अनुमति विद्यापीठ परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया। कुलगुरू के वाहन निकलते समय आरोपी अपूर्वा पिटटलवार ने वाहन के सामने लेटकर उसे रोकने का प्रयास किया, जबकि अन्य आरोपियों रूद्रा धाकड़े और दिनेश धोटे सहित अन्य ने अश्लील नारेबाजी की। कुलगुरू के शांत चर्चा के प्रस्ताव को भी नजरअंदाज कर दिया गया।

इस घटना में विद्यापीठ के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस 25-30 अन्य अज्ञात विद्यार्थियों की पहचान करने में जुटी है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।