logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur : अंधविश्वास बना मारपीट की वजह, जादू-टोने के शक में दो भाइयों पर चाकू से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार


 नागपुर: शहर के सक्करदरा थाना क्षेत्र से अंधविश्वास पर आधारित एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ रानी भोसले नगर में रहने वाले दो भाइयों पर जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित नीलेश रामटेके और नरेंद्र रामटेके पर पड़ोसी संदीप पंचधारे और उसके भाई हरिशंकर पंचधारे ने हमला किया। आरोपियों को शक था कि रामटेके भाई उनके पारिवारिक जीवन में समस्याएँ पैदा करने के लिए जादू-टोना कर रहे हैं।

इसी शक के चलते 31 अगस्त की रात आरोपियों ने उनके घर के सामने हंगामा किया और अचानक संदीप पंचधारे ने चाकू से नीलेश पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए नरेंद्र को भी गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही सक्करदरा पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप पंचधारे, हरिशंकर पंचधारे, उनके पिता गजानन पंचधारे और सहयोगी ऋषिकेश औंदेकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।