logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: कर्फ्यू में दी गई आंशिक ढील का फैसला वापस; 24 घंटे में बदला प्रशासन का फैसला, शहर के 9 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी


नागपुर: शहर में बीते सोमवार की रात हुई हिंसा के बाद अब स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन काफी अलर्ट है। स्थिति को सामान्य होता देख गुरुवार को नागपुर पुलिस ने  कई इलाकों में  दो बजे के बाद से कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया। 

शहर के नंदनवन और कपिल नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके से कर्फ्यू हटा दिया  गया। तो वहीं लकड़गंज, पांचपावली, शांति नगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत  कर्फ्यू में ढील दी गई थी। इन इलाकों में जरूरी काम और आवश्यक सामान लेने के लिए दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक ढील दी गई थी।

जबकि नागपुर के कोतवाली,तहसील,गणेश पेठ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में सभी इलाकों में कर्फ्यू पहले की तरह ही लागू रखने का फैसला लिया गया था। लेकिन जिन 5 पुलिस थाना अंतर्गत कर्फ्यू में जो ढील दी गई थी वहां अब फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। 24 घंटे के पहले ही पुलिस व प्रशासन ने ही फैसले को बदला है। अब कोतवाली, तहसील, गणेशपे, लकड़गंज, पांचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा, यशोधरानगर पुलिस क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है।