logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: एटीएम में लोहे की पट्टी लगाकर पैसे हड़पने वाला गिरोह सक्रिय, समय रहते फर्जीवाड़ा हुआ नाकाम


नागपुर: नागपुर के हिंगणा मार्ग के वाडी टी पॉइंट स्थित हिताची कंपनी के एटीएम में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां मशीन के पैसे निकालने वाले हिस्से पर हूबहू मशीन का हिस्सा दिखने वाली काली लोहे की पट्टी लगाकर पैसे अटकाने की कोशिश की गई। समय रहते जागरूकता और सतर्कता के चलते  हालांकि बड़ी धोखाधड़ी टल गई। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 

यह घटना हिंगना रोड स्थित वाड़ी  टी पॉइंट पर मौजूद हिताची कंपनी के एटीएम में सामने आई। संजय नगर निवासी गुणरतन प्रसाद डुकरे एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने कार्ड स्वाइप कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उनके मोबाइल पर पैसे डेबिट होने का संदेश भी आ गया। मशीन से नोट गिनने की आवाज भी आई, लेकिन पैसे बाहर नहीं निकले। निकासी के हिस्से पर उन्हें कोई खुला स्लॉट नहीं दिखा, जिससे उन्हें संदेह हुआ।

थोड़ी देर रुकने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो उन्होंने बाहर आकर लोगों को जानकारी दी। पास में स्थित पंचायत समिति के पूर्व उपसभापति उमेश राजपूत और पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य संदीप साबळे को घटना की जानकारी दी गई। वे खुद एटीएम में गए तो उन्हें भी मशीन के निकासी स्थान पर ऊपर से फिट की गई अलग पट्टी दिखाई दी।

इस बात की सूचना तुरंत एमआईडीसी पुलिस को दी गई। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और उनकी उपस्थिति में वह संदिग्ध पट्टी हटाई गई। लोहे की वह पट्टी इतनी सफाई से लगाई गई थी कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता था।

सौभाग्य से एटीएम मशीन में टायमर सिस्टम होने के कारण पैसे वापस मशीन में जमा हो गए और ग्राहक को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में डुकरे ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र के सभी एटीएम की सुरक्षा की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।