logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पेट्रोल भरने आये व्यक्ति ने उठाया फ़ोन, बाइक में लगी आग; टला बड़ा हादसा


नागपुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें एक पेट्रोल पंप पर गाडी में पेट्रोल भरते समय अचानक आग लग गई।दरअसल गाड़ी चालक के मोबाइल फ़ोन पर बात करने की बजह से यह आग लगने की जानकारी है।यह घटना नागपुर ग्रामीण परिसर की बताई जा रही है। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मी की सतर्कता के चलते आग को बुझा लिया गया जिसके चलते एक बड़ी घटना होते होते टल गई।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बाइक पर डबल सीट आये 2 व्यक्ति एक पेट्रोल पंप पर, पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दे रहे है। उसी दौरान बाइक चालक के मोबाइल फोन पर घंटी बजी और जैसे ही उसने फोन उठाया उसी दौरान बाइक की टंकी में अचानक आग भड़क गई ।ये  दोनों व्यक्ति बाइक को वहीं छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। इस हादसे के तुरंत बाद हालांकि  सतर्क पेट्रोल पंप कर्मी ने आनन-फानन में  अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया और एक बड़ी अनहोनी टाल दी। 

इस घटना से कुछ समय के लिए पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया। दरअसल गर्मी के इस मौसम में अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन पर बात करना प्रतिबंधित होता है और अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण रेडिएशन की वजह से आग लगने की संभावना होती है। इस मामले में भी इसी वजह से यह आग लगी थी । यह घटना नागपुर ग्रामीण परिसर की बताई जा रही है।