logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी, ओवरटेक के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: जरिपटका पुलिस थाना क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर हुए मामूली विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना में आरोपी नीलेश सहारे और एकनाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। जरिपटका क्षेत्र के तथागत चौक के पास ट्रक ओवरटेक करने को लेकर दो चालकों के बीच विवाद हुआ था।

जानकारी के अनुसार, वाडी निवासी 25 वर्षीय वंश उर्फ अतुल डहारे अपने सहायक ट्रक चालक उत्कर्ष विरखेडे के साथ कामठी रोड से ट्रक का वजन कराकर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी नीलेश सहारे, जो कि बालाघाट, मध्यप्रदेश का रहने वाला है, अपने ट्रक से उत्कर्ष के ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ गया।इससे नाराज होकर वंश ने ट्रैफिक सिग्नल पर नीलेश के ट्रक की चाबी निकाल ली, जिससे गुस्साए नीलेश ने अपने ट्रक में रखे चाकू से वंश पर ताबड़तोड़ हमला किया। बीच-बचाव करने आए उत्कर्ष पर भी हमला हुआ और वह भी घायल हो गया।

गंभीर रूप से घायल वंश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के तुरंत बाद, जरिपटका पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी नीलेश सहारे और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।