logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: वाठोडा थाना अंतर्गत कंस्ट्रक्शन साइट पर दिल दहलाने वाली वारदात, चोरों ने चाकू मारकर की सिक्योरिटी गार्ड की हत्या


नागपुर: शहर वाठोड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। प्रजापति नगर स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की चोरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के कुछ देर पहले ही इन आरोपियों ने एक पिज्जा डिलीवरी बॉय से भी लूटपाट की थी।

वाठोड़ा थाना अंतर्गत प्रजापति नगर में यह घटना देर रात करीब 3 बजे हुई, जब बाइक पर सवार तीन युवक चोरी की नीयत से एक निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुँचे थे। वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड लक्ष्मण रामदास मूले ने उनका विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की। चोरों ने विरोध होते ही गार्ड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गहरे जख्म लगने से लक्ष्मण मूले की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।पुलिस जांच में सामने आया कि इन तीनों ने वारदात से कुछ ही देर पहले पास के डंपिंग यार्ड में एक पिज्जा डिलीवरी बॉय को भी चाकू की नोक पर लूटा था, उससे मोबाइल और नगदी छीनकर भाग निकले थे।

घटना की जानकारी मिलते ही वाठोड़ा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुणाल वानखेड़े, घनश्याम बंजारी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी पुराने अपराधी हैं और इनके खिलाफ चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल मृतक गार्ड का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस सनसनीखेज दोहरी वारदात की गहराई से जांच कर रही है।