logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अजनी में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, सवा दो लाख के माल पर किया हाथ साफ़


नागपुर: शहर के अजनी थाना क्षेत्र के हावरापेठ इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकद और आभूषण समेत कुल 2.51 लाख रुपये का माल चुरा लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरियादी ऋषि लखनलाल पठारिया है। वे इस अंजनी के हावरापेठ के प्लॉट नंबर 27 के निवासी है। वे अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में मध्य प्रदेश गए हुए थे। इसी बीच 23 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे से लेकर 26 अप्रैल रात 10:30 बजे के बीच चोरों ने उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला और कड़ी तोड़कर भीतर प्रवेश किया।

चोरों ने बेडरूम में रखी लोहे की अलमारी से 10 हज़ार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी गए माल की कुल अनुमानित कीमत करीब 2,51,000 रुपये बताई जा रही है। ऋषि पठारिया द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अजनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।