logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरों का आतंक, वर्धमान नगर में दिनदहाड़े बंद घर को बनाया निशाना; सोने चांदी के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ


नागपुर: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर  चोरी की घटना सामने आई है जहां दिन दहाड़े शातिर चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए सोने  के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है जिसके आधार पर ही पुलिस इन अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, वर्धमान नगर स्थित वैष्णोदेवी चौक में फरियादी गुलशन दिगंबर काले परिवार के साथ रहते हैं। 5 अक्टूबर की सुबह गुलशन अपने घर को ताला लगाकर  परिवार के साथ रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में भाग लेने वणी, गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बेडरूम  की अलमारी से 1,07,000 रुपये नकद तथा 23 ग्राम  सोने के आभूषण चोरी कर लिए।

रात करीब 10:30 बजे जब पूरा परिवार घर वापस पहुंचा तब उन्हें घर में चोरी होने की बात का पता चला और इसकी शिकायत लकड़गंज पुलिस की। जांच के दौरान ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन से चार अज्ञात चोर घर में आते और जाते हुए दिखाई दिए हैं। अब इसी सीसीटीवी फुटेज के सुराग के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। हालाँकि दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से पूरे परिसर में दहशत का माहौल है।