logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: बुजुर्ग की जमापूंजी हड़पने की साजिश, नातिन समेत तीन पर मामला दर्ज


नागपुर: एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति को उसकी ही नातिन और उसके साथियों ने करोड़ों रुपये की जालसाजी शिकार बनाया। 95 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी नातिन उसके पिता और एक वकील के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है। एमआईडीसी पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है। 

शिकायतकर्ता 95 वर्षीय कृष्णमूर्ति अनंत अय्यर हैं जो की वासुदेव नगर में रहते हैं। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने अपने वित्तीय कार्यों के लिए अपनी नातिन पर भरोसा किया था। आरोप है कि नातिन ने इस विश्वास का दुरुपयोग करते हुए अपने नाना के दस्तावेजों पर जाली हस्ताक्षर किए।

इस साजिश के तहत बुजुर्ग की लगभग 2 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को धीरे-धीरे आरोपियों के नाम पर करा लिया गया। इस कार्य में नातिन के पिता और एक वकील ने भी साथ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए हैं। मामले की गहन जांच चल रही है। यह घटना परिवार के सदस्यों के बीच बढ़ते विश्वासघात की चौंकाने वाली तस्वीर पेश करती है।