logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खापा वन क्षेत्र में बाघ का शिकार, शिकारियों ने चारों पंजे, मूंछें और दांत निकाले


नागपुर: नागपुर क्षेत्रीय वन विभाग के अंतर्गत आने वाले खापा वन क्षेत्र में बाघ के शिकार का मामला सामने आया है। शिकारियों ने बाघ के चारों पंजे, मूंछें और दांत निकाल लिए। बाघ का शव मिलने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बाघ की उम्र तीन से साढ़े तीन साल के बीच की है। बाघ के शिकार की घटना सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय नागरिकों ने खापा वन निरीक्षण के तहत मौजा कोरमेटा के सिरोंजी क्षेत्र में धनगला नाले में एक बाघ पड़ा हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर एसडी गाडलिंगे, वन रेंज अधिकारी प्रवीण लेले और अन्य वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहाँ उन्हें उम्र तीन से साढ़े तीन वर्ष के बीच का बाघ मृत दिखाई दिया। जाँच करने पर पता चला की शिकारियों ने  बाघ के चारों पंजे, मूंछें और दांत निकाल लिए थे।

जब घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए लोहे के तार और बांस की डंडियों का उपयोग करके क्षेत्र में 11 केवी बिजली लाइन पर जाल बिछाया गया था। इन सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाघ का शिकार बिजली के तार का उपयोग करके किया गया था। बाघ का शव परीक्षण सेमिनरी हिल्स स्थित ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर लाया गया और उसका पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मामले में शामिल आरोपियों की खोजबीन कर रही है।