logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रक चालक की हत्या, ट्रांसपोर्टर और उसके साथी पर मामला दर्ज, एमआईडीसी थाना परिसर की घटना


नागपुर: एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्टर सहित दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला  दर्ज किया गया है। आरोपियों ने चोरी के चलते ट्रक चालक की पिटाई कर दी थी। हालांकि  पहले पुलिस ने आकस्मिक मौत के तहत यह मामला दर्ज किया था। आरोपियों में ट्रांसपोर्टर राजेश शेषनाथ उपाध्याय  लोकमान्य नगर निवासी और रूपेश भूरे पारडी निवासी का समावेश है।

आरोपी राजेश का खरबी में ट्रांसपोर्ट का ऑफिस है, जबकि हिंगणा रोड पर बंसी नगर में गोदाम और बाहनों की पार्किंग है। करीब तीन साल से उसके यहां मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी संजय मोहने ट्रक चालक था। संजय शराब पीने का आदी था। अपना शौक पूरा करने के लिए वह चोरी करता था। उसने राजेश के ट्रक की बैटरी, जैक आदि सामान चुराया था, इसकी भनक लगते ही राजेश ने रूपेश की मदद से संजय से मारपीट की थी।  जिसके बाद वह हिंगना  रोड पर सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। 

हालांकि प्रारंभ में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु के तौर पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या करने का जिक्र होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच पुलिस कर रही है। 

देखें वीडियो: