logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एटीएम से पैसे ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ भंडाफोड़


नागपुर: वाड़ी इलाके में एटीएम से ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के पैसे फंसा देते थे और बाद में उसे निकाल लेते थे। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रोशन उर्फ मोन्टी सम्युअल वर्मा और पलाश उर्फ गोच्या राजेंद्र मेश्राम का समावेश है जो कि दोनों दोनों इमामवाड़ा के रहने वाले हैं। 24 फरवरी  को दोनों आरोपी खडगांव रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पहुंचे और मशीन के कैश डिस्पेंसर में एल्युमिनियम की पट्टी लगाकर उसे जाम कर दिया। इससे जब ग्राहक पैसे निकालने आते, तो उनका पैसा मशीन में ही फंस जाता। बाद में आरोपी मौका देखकर एटीएम से वह पैसे निकाल लेते थे।

पुलिस ने जब एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो दोनों आरोपियों की करतूत सामने आ गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी में पुलिस को 70,700 रुपये मूल्य का सामान उनके पास से बरामद हुआ।