logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur : डोबी नगर रेलवे पटरी पर गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर फरार


नागपुर: क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचपावली थाना क्षेत्र के डोबी नगर, मोतीबाग स्थित रेलवे लाइन पटरी के पास से दो गांजा तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ में मुख्य सप्लायर का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश अब तेज़ कर दी गई है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि डोबी नगर रेलवे पटरी के पास से लगातार गांजे की तस्करी हो रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा और दो आरोपियों नूर मोहम्मद गफूर कुरैशी और अभिषेक सुरेश दहिया को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब 10 किलो गांजा और मोबाइल फोन सहित कुल 1.5 लाख का माल जब्त किया गया है।

पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि यह गांजा उन्होंने इरशाद उर्फ इच्छु पीर खान नामक व्यक्ति से लिया है, जो डोबीनगर का ही निवासी है। पुलिस अब इस मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पांचपावली पुलिस को सौंप दिया गया है।