logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एमडी की तस्करी करते दो गिरफ्तार, सात लाख का सामान जब्त


नागपुर: तहसील पुलिस ने मोमिनपुरा परिसर में गस्त के दौरान एमडी की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को एक कार सहित गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मेफेड्रोन ड्रग्स भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने ताजबाग निवासी एक ड्रग तस्कर से इस एम डी को खरीदने की कबूली दी जिसके बाद उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी वणी परिसर के बताए जा रहे हैं जो कि नागपुर में एमडी की खरीदारी के लिए आए थे। आरोपियों के पास से करीब साडे सात लाख का माल भी पुलिस ने बरामद किया है।

तहसील पुलिस की टीम रात के समय मोमिनपुरा परिसर में ग्रस्त कर रही थी उसी दौरान उन्हें एक कार में दो युवक संदिग्ध अवस्था में जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इस कार को रुकवा कर जब इन दोनों युवकों की तलाशी ली तो एक युवक के पास से 5.6 ग्राम एमडी मिली। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अनवाज खान और सदिब शेख का समावेश है जोकि शास्त्री नगरवार्ड वणी के रहने वाले हैं। 

जब पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को चेक किया तो ये दोनों ताजबाग निवासी नेहाल अहमद नामक ड्रग तस्कर के संपर्क में थे। जब नेहाल को ताजबाग परिसर से पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच की तो पता चला कि एमडी ड्रग्स की पकड़ी गई खेप को निहाल ने ही आरोपियों को मुहैया करवाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब साडे सात लाख का माल बरामद किया है। हालांकि नेहाल ने यह एम डी कहां से खरीदी थी इसकी भी जांच अब पुलिस कर रही है।