logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कावरा पेठ परिसर में दो भाइयों ने मिलकर की युवक की हत्या, आपराधिक प्रवृति का था मृतक


नागपुर: शांति नगर पुलिस थाना अंतर्गत कावरा पेठ परिसर में दो भाइयों ने मिलकर आपराधिक प्रवृति के युवक की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पूरे परिसर में खलबली मच गई। इस हत्या में शामिल दोनों भाईयों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है। शांति नगर पुलिस थाना कावरा पेठ परिसर स्थित द वन बार एंड रेस्टोरेंट के सामने हत्या की यह घटना हुई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शुभम हरने के रूप में हुई है। आरोपियों में प्रयाग असोले और उसके भाई अक्षय उर्फ लक्खा असोले का समावेश है।

जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले शराब के नशे में आरोपी शुभम ने अक्षय उर्फ लक्खा को थप्पड़ मार दिया था। शुभम अपराधिक प्रवृत्ति का था और कुछ दिनों से परिसर में अपना दबदबा कायम करने के लिए दहशत मचा रहा था। प्रयाग और अक्षय पर भी आपराधिक मामले दर्ज है। दो दिन पहले हुए विवाद को मिटाने के लिए आरोपियों ने फोन कर शुभम को मिलने बुलाया था। 

शुभम मैयत का सामान बेचने का काम करता है और वह रविवार दोपहर दुकान बंद कर आरोपियों से मिलने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा था। शुभम के साथ उस समय उसके दो अन्य दोस्त भी मौजूद थे। इसी दौरान कहा सुनी के बीच ही आरोपियों ने  कटर जैसे हथियार से पीछे से शुभम के गले पर वार कर लहू लुहान कर दिया और मौके से भाग खड़े हुए। 

शुभम के दोस्तों ने उसे इलाज के लिए मेओ अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच के दौरान ही डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बाद में दोनों भाइयों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

बता दें कि जिस जगह पर हत्या की यह घटना हुई उस जगह पर चलने वाले बार एंड रेस्टोरेंट को लेकर इससे पहले भी नागरिकों ने पुलिस से कई शिकायते की हैं। अक्सर शराब के नशे में अपराधियों का यहां पर जमावड़ा लगा रहता है, जिसके चलते नागरिकों को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि रिहायशी इलाके में चल रहे इस बार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।