logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑपरेशन थंडर अंतर्गत दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से एल्युमिनियम की प्लेट्स में छुपा कर लाए थे माल


नागपुर: शहर की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान 'ऑपरेशन थंडर अंतर्गत एक छापा मार कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास गांजा और अन्य सामान सहित करीब 8 लाख 45 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को आगे की कारवाई के लिए पारडी पुलिस के हवाले किया गया है। 

गांजा तस्करी के इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद शारिक मोहम्मद वकील अंसारी  तथा मोहम्मद मासूम शेरअली शेख उमर  बताए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच की मादक पदार्थ विरोधी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पारडी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खेप पहुंचने वाली है। इसी सूचना के आधार पर दस्ते ने मौके पर छापा मारकर  एक ऑटो और एक दोपहिया वाहन को रोका। तलाशी में पाया गया कि आरोपी एल्युमिनियम प्लेट्स के अंदर गांजा छिपाकर ला रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह माल फरार आरोपी लावण्य राणा और गोपीनाथ भोक्ता दोनों उडीसा निवासियों की मदद से नागपुर लाया गया था। पुलिस अब इन दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई में 8,45,000 के माल सहित दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पारडी पुलिस के हवाले किया गया है। 

देखें वीडियो: