logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: डीजे की आवाज को लेकर दो गुटों में जोरदार मारपीट, एमआईडीसी थाना क्षेत्र के राय टाउन सोसाइटी की घटना


नागपुर: नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र स्थित राय टाउन सोसायटी में डीजे की आवाज को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देर रात दो गुटों के बीच लात-घूंसों की मारपीट में बदल गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष सीधे पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने परस्पर विरोधी शिकायतों के आधार पर दोनों ही पक्षों के खिलाफ एनसी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एमआईडीसी पुलिस स्टेशन अंतर्गत राय टाउन सोसायटी में सोमवार रात करीब 11 बजे डीजे की तेज आवाज को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना की शुरुआत तब हुई जब पुलिस कर्मचारी वृषभ नारायण भातकुलकर ने सोसायटी में चल रहे मेहंदी कार्यक्रम में बज रहे डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताई।

बताया गया कि कुछ दिन पहले वृषभ की बेटी के जन्मदिन पर भी डीजे लगा था, उस समय सोसायटी के सचिव अभय दास ने आवाज कम करने को कहा था और वृषभ ने साउंड सिस्टम बंद कर दिया था। लेकिन सोमवार रात जब मिलिंद अंधारे के घर मेहंदी समारोह में डीजे की तेज आवाज आई, तो वृषभ ने सचिव अभय दास को फोन कर आवाज बंद करवाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई।

इसी दौरान सोसायटी के अध्यक्ष अनिल शर्मा भी मौके पर पहुंचे, और देखते-देखते मामला लात-घूंसों की मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एमआईडीसी पुलिस थाने पहुंचे, जहां वृषभ भातकुलकर और अनिल शर्मा — दोनों ने एक-दूसरे पर शिकायत दर्ज कराई।