logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: वृद्ध से मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने CCTV और खुफिया जानकारी से सुलझाया मामला


नागपुर: सीताबर्डी पुलिस ने एक तेज़ कार्रवाई करते हुए 80 वर्षीय वृद्ध से मोबाइल फोन लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुनैद खान और शेख शहबाज के रूप में हुई है। यह कार्रवाई 9 जून को हुई वारदात के बाद की गई, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस के मुताबिक 9 जून की सुबह सुधाकर मोरे नामक वृद्ध नागरिक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एक मोपेड पर सवार होकर आए दोनों आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सीताबर्डी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। साथ ही, गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर दोनों लुटेरों को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन सहित कुल 26,000 मूल्य का सामान जब्त किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।