logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: LOC पार करने वाली सुनीता के मोबाइल में मिले दो संदिग्ध ऐप, जासूसी की आशंका, फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी निगाहें


नागपुर: एलओसी पार कर पाकिस्तान पहुंची नागपुर की सुनीता एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है उसके मोबाइल में मिले दो संदिग्ध ऐप्स, जिसने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।एलओसी पार कर पाकिस्तान गई नागपुर की सुनीता अब शक के घेरे में है। पहले उसने दावा किया कि वह स्टोन बिजनेस के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी, लेकिन न तो इस दावे की पुष्टि हो सकी है और न ही कोई वैध दस्तावेज सामने आया है।

28 मई से कपिल नगर पुलिस की हिरासत में रही सुनीता को 2 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसी बीच उसके मोबाइल की जांच में दो संदिग्ध ऐप्स पाए गए हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या सुनीता किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा थी?सुनीता का मोबाइल पाकिस्तान में रहने के दौरान वहां की एजेंसियों के कब्ज़े में था।

ऐसे में ये आशंका भी जताई जा रही है कि उसके मोबाइल का इस्तेमाल किसी जासूसी या साइबर एक्टिविटी के लिए तो नहीं किया गया? इस पूरे मामले की जांच अब विभिन्न एंगल से हो रही है। कारगिल पुलिस की टीम नागपुर पहुंच चुकी है और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर वहां ले जाया जाएगा। अब सबकी निगाहें टिकी हैं उस फारेंसिक रिपोर्ट पर, जो तय करेगी कि सुनीता महज एक आम नागरिक है या किसी बड़ी साजिश की मोहरा ?