logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: छह हजार रुपये के लिए जला दिए दो ट्रक! पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग


नागपुर: नागपुर के ग्रेट नाग रोड इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सनकी युवक ने पेमेंट की बकाया राशि न मिलने पर ट्रांसपोर्टर के दो ट्रकों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह चौंकाने वाली घटना इमाम वाड़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े घटी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही इमाम वाड़ा पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

फरियादी सिद्धप्पा ईरिया सोतलोर ग्रेट नाग रोड परिसर में रहते हैं और पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। आरोपी बेलतरोडी निवासी आकाश  टेकाम बताया जा रहा है जो कि उनके पास हमाल का काम करता है। आकाश को शराब पीने की लत है। लिहाजा  एक हफ्ता पहले  उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। 

बताया जा रहा है कि उसकी पेमेंट का करीब ₹6000 बकाया था और इसके चलते ही आकाश शराब के नशे में सोमवार सुबह सिद्धप्पा के ऑफिस में पहुंचा। उसकी मलिक के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर बहसबाजी  हुई। इस दौरान आकाश वहां से बाहर निकाला और थोड़ी देर बाद एक बोतल में पेट्रोल भर कर सिद्धप्पा के ऑफिस के सामने खड़े  उनके दो ट्रैकों में छिड़क कर उनमें आग लगा दी। 

आग लगने की जानकारी मिलते ही कुछ देर के लिए परिसर में हड़कंप मच गया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अग्निशमन दस्ते की मदद से मौके पर पहुंच कर दोनों ट्रैकों में लगी आग बुझाई परंतु तब तक दोनों ट्रैकों के केबिन जलकर गए थे। बाद में पुलिस ने सिद्धप्पा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आकाश टेकाम के खिलाफ इससे पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इमामबाड़ा पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।