logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: इमामवाड़ा में दो युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, तलाशी में पिस्टल, चीनी चाकू और कुल्हाड़ी बरामद


नागपुर: शहर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक संदिग्ध दोपहिया वाहन की तलाशी के दौरान की गई जिसमें पिस्टल, एक चीनी चाकू और एक स्टील की कुल्हाड़ी बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों की पहचान अमय अमृतलाल धुर्वे और कमलेश राजेश राउत के रूप में हुई है, दोनों की उम्र 19 वर्ष है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं और वरल बॉर्डर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर बाइक को रोका और तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक चीनी चाकू, एक स्टील की कुल्हाड़ी, 10 हज़ार रूपए नकद और करीब 83,500 रुपए कीमत की दोपहिया बाइक बरामद की। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा किया।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 98 हज़ार रूपए  के लगभग का माल जब्त किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत ले लिया और दो आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और इस मामले से में सप्लाई चैन की जांच कर रही है।