logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अनियंत्रित कार का कहर, घर के सामने खेल रही बच्ची को उड़ाया; मौके पर मौत


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में तेज रफ़्तार का कहर सामने आया है। जहां मनकापुर थाना क्षेत्र के गोधनी परिसर में एक कार ने घर के सामने खेल रही बच्ची को उड़ा दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके चाचा घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा के बाद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

मृतक बच्ची की पहचान नौ वर्षीय मायरा अशफाक शेख के रूप में हुई है। वहीं उसके चाचा मुख्तार शेख (40) को हल्की चोंट लगी है। आरोपी कार चालक प्रमोद जनार्दन वानखेड़े, गोधनी निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब बच्ची अपने घर एक सामने खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी कार चालक तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए आया।

इसी दौरान आरोपी का गाडी से नियंत्रण छूट गया और खेल रही बच्ची को उड़ा दिया। वहीं बच्ची को बचने आये मुख़्तार भी कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चाचा मुख़्तार को हल्की चोट लगी है। हादसे के बाद आरोपी मौके से भागने लगा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी तुरंत मनकापुर पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो आरोपी शराब पीकर गाडी चला रहा था, हालांकि, पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद ही इस पर कुछ कहने की बात कही है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।