logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: ब्रेकअप से नाराज़ 15 साल के नाबालिग ने की छात्रा की हत्या, शक के घेरे में मददगार परिजन और दोस्त


नागपुर: अजनी रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े 15 साल की छात्रा की हत्या करने वाला नाबालिग अब पुलिस को गुमराह कर रहा है। आरोपी ने दावा किया है कि हत्या के वक्त पहने कपड़े और मोबाइल फोन उसने जला दिए, लेकिन पुलिस को जांच में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं।

अजनी पुलिस थाना के सेंट अंथोनी स्कूल के बाहर 29 अगस्त की दोपहर दसवीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी और छात्रा के बीच तीन साल से दोस्ती थी। लेकिन पिछले एक साल से छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया था। नाराज़ आरोपी ने पहले छात्रा को धमकाया और फिर स्कूल से बाहर निकलते ही चाकू से उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के लिए नाबालिग ने ऑनलाइन चाकू खरीदा था। वारदात के बाद वह अपने मित्र की मदद से रिश्तेदार के घर जाकर छिपा, लेकिन क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

सूत्रों का कहना है कि आरोपी नाबालिग कई दिनों से वारदात की साजिश रच रहा था। इसके बावजूद उसके परिजनों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस का मानना है कि अगर परिजन सचेत होते तो वारदात रोकी जा सकती थी। आरोपी का पिता भी कुख्यात अपराधी है, जिस पर 40 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अब पुलिस आरोपी की फरारी में मदद करने वाले उसके मित्र और परिजनों को भी आरोपी बनाने पर विचार कर रही है। फिलहाल नाबालिग को पूछताछ के बाद बाल सुधारगृह भेज दिया गया है। छात्रा की हत्या के इस सनसनीखेज मामले ने सुरक्षा व्यवस्था और नाबालिग अपराधियों की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब आरोपी के साथ-साथ उसके मददगारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।