logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़; 29 मामले सुलझे, 13.50 लाख का माल बरामद


नागपुर: शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए नागपुर पुलिस की अपराध शाखा  यूनिट 3 ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 27 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इन वाहनों की कुल कीमत लगभग 13 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से कुल 29 वाहन चोरी के मामले सुलझ गए हैं। यह पूरा मामला तब सामने आया जब 25 मई 2025 को लकड़गंज थाना क्षेत्र में राजेश राजू सुतार नामक व्यक्ति की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

इस घटना के बाद, क्राइम ब्रांच यूनिट 3 के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समानांतर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों, करण प्रकाश जाधव (25) और आकाश उर्फ गोगा मुकेश वर्मा ( 33) को हिरासत में लिया।

पुलिस की सघन पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने न सिर्फ लकड़गंज में हुई चोरी की बात स्वीकार की, बल्कि शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लकड़गंज में 3, तहसील में 2, शांतिनगर में 3, पाचपावली में 5, कोतवाली में 2, वाठोडा में 2, सक्करदरा में 2, सीताबर्डी में 2, गणेशपेठ में 1, यशोधरानगर में 1, और कलमना में 1 वाहन चोरी की है। इसके अलावा, नागपुर ग्रामीण के कलमेश्वर और खापरखेड़ा थाना क्षेत्रों से भी एक-एक वाहन चुराने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 27 दोपहिया वाहन जब्त किए, जिनकी कीमत 13 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। इस सफल ऑपरेशन में पुलिस निरीक्षक अनिल तकसांडे, उपनिरीक्षक मधुकर काठोके सहित पूरी यूनिट 3 की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।