logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाहन चोरी में गिरोह का पर्दाफाश, पांच दोपहिया वाहन भी जब्त, सीताबर्डी पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: सिताबर्डी पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक विधिसंघर्ष बालक सहित उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 5 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। हालांकि इस गिरोह के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश की जारी है। 

सीताबर्डी थाना क्षेत्र  26 नवंबर को अक्षद किशोर शेलारे नामक व्यक्ति की एक्टिवा गाड़ी चोरी हो गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस की टीम  द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान महाराजबाग के पास एक संदिग्ध नाबालिग लड़के को बिना नंबर प्लेट की मोपेड गाड़ी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह गाड़ी उसे कुणाल बने ने दी थी।

इसके बाद, पुलिस ने कुणाल बने को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने नागपुर के अजनी, लकड़गंज, सावनेर और सिताबर्डी थाना क्षेत्रों से कुल 25 दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की। इस दौरान 5 वाहन जब्त किए गए, जबकि अन्य चोरी किए गए वाहनों की तलाश जारी है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि नाबालिग ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हाल ही में सावनेर में चोरी की  एक घटना को भी अंजाम दिया है जिसकी भी जांच अब  पुलिस कर रही है।