logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरी की गाड़ियों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार; तीन मोटरसाइकिलें जब्त, तहसील पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर के तहसील पुलिस ने वाहन चोरी के एक  मामले का खुलासा करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, आरोपी भीड़भाड़ वाली जगहों से चोरी तीन  इन वारदातों को अंजाम देता था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई  की  शाम  शिकायतकर्ता शोएब खान अमानउल्ला खान  ने अपनी मोटरसाइकिल मेयो अस्पताल की आईसीयू बिल्डिंग के पास पार्क की थी । जब वह लौटे तो उनकी गाड़ी वहां से गायब थी। इस पर तहसील थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान, तहसील पुलिस गश्त कर रही थी तभी लाल इमली चौक पर एक युवक चोरी की गई बाइक पर संदिग्ध हालत में नजर आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीलेश अशोक कन्हेरे  सावनेर निवासी बताया। सख्त पूछताछ में उसने केवल एक ही नहीं बल्कि कुल तीन मोटरसाइकिलें चुराने की बात स्वीकार की। जिन्हें भी पुलिस ने उनकी निशान देही  पर बरामद  किया है।