logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाहन चुराने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार, कार और दोपहिया बरामद


नागपुर: क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रेमिका की मदद से वाहन चुराने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर एक कार और दो दुपहिया वाहन भी बरामद किया गये हैं। पकड़ा गया आरोपी पेशेवर अपराधी है और इससे पहले भी वाहन चोरी के कई मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। हालांकि उसकी प्रेमिका अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है जिसकी तलाश की जारी है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए अंबाझरी पुलिस के हवाले किया गया है।

क्राइम ब्रांच की वाहन विरोधी पथक ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद अंबाझरी पुलिस थाना अंतर्गत चोरी हुई अर्टिगा गाड़ी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वृषभ कमल मिश्रा  बताया जा रहा है जो कि अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर शहर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। अंबाझरी निवासी फरियादी रामदास उके की अर्टिगा गाड़ी को अज्ञात आरोपी उनके घर की बिल्डिंग की पार्किंग से 25 मार्च  की रात चुरा ले गए थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी।

जांच के दौरान ही क्राइम ब्रांच की टीम को कुछ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए थे जिनके आधार पर ही पुलिस ने आरोपी वृषभ मिश्रा को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर गाड़ी चोरी करने की बात कबूल की। जिसके बाद उसके पास चोरी की 7 लाख रुपये की गाड़ी भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी प्रेमिका शीतल चौधरी बुटीबोरी निवासी के साथ मिलकर अजनी परिसर सहित इमामवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत भी दुपहिया गाड़ी चोरी करने की बात कबूल की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2 और दुपहिया वाहन भी बरामद किये है।

बताया जा रहा है कि वृषभ शादीशुदा है और अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका शीतल के साथ लिव इन रिलेशन में रहता है जबकि शीतल भी शादीशुदा है और उसने भी अपने पति को छोड़ दिया है। इस मामले में शीतल अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए अंबाझरी पुलिस के हवाले किया गया है।