logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सड़क किनारे शराब और हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


नागपुर: शहर के मध्य क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने सड़क किनारे हुक्का और शराब पार्टी आयोजित की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे नागपुर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक सफेद रंग की कार सड़क किनारे आकर रुकती है, जिससे कुछ युवक नीचे उतरते हैं। थोड़ी देर बाद दोपहिया वाहनों पर सवार अन्य युवक भी वहां पहुंचते हैं और देखते ही देखते सड़क किनारे 'हुक्का पार्लर' और 'शराब पार्टी' जैसा माहौल बन जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरी घटना देर रात की है। जब जोर-जोर से गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं तो कई लोगों ने घरों की खिड़कियों और बालकनी से झांककर देखा। जो दृश्य उन्होंने देखा, वह किसी को भी हैरान कर सकता था। कुछ लोगों ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो के वायरल होने के बाद नागपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि शहर के प्रमुख इलाके में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती, तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या गारंटी है?फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। नागरिकों की मांग है कि ऐसे मामलों में कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जा सकें।